कानपुर के चमड़ा उद्यमियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न : राय
Kanpur News - कानपुर के चमड़ा उद्यमियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न : राय कानपुर के चमड़ा उद्यमियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न : राय

कानपुर। कानपुर की पहचान चमड़ा कारोबार संकट में है। यहां के कारोबारी सरकारी विभागों के शोषण से परेशान हैं। उनका व्यापार तमाम नियम-कायदे के चक्कर में संकट में है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए सड़क पर संघर्ष भी करना पड़े तो किया जाएगा। व्यापारी हितों की बात करने वाली सरकार चुप्पी साधे बैठी है। ये बातें रविवार को कानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जाजमऊ में चमड़ा उद्यमियों संग बैठक कर कहीं। उद्यमियों ने व्यापार में आ रही दिक्कत, सरकारी विभागों के उत्पीड़न पर मुद्दा रखा। कहा कि प्रदूषण के नाम पर बेवजह टेनरी बंद करा दी जाती है।
जीएसटी विभाग की नियमावली भी परेशान करने वाली है। कारोबारी अहमदुल्ला मलिक ने टेनरी मालिकों की तरफ से एक मांग पत्र प्रदेश अध्यक्ष को दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा का हालचाल लेने उनके गीता नगर स्थित आवास पहुंचे।नगर कांग्रेस की ओर से जाजमऊ में रविवार को सद्भावना बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकजुट कर रही है। आपसी प्रेम, शांति बनाने का संदेश पार्टी की ओर से लगातार दिया जा रहा है। मौजूदा समय में समाज में एकता और भाईचारे को और अधिक सशक्त करने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यहां नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, हाजी मलिक अहमद उल्लाह, पूर्व विधायक सुहेल अंसारी, नरेश त्रिपाठी, अम्बरीष सिंह गौड़, हरप्रकाश अग्निहोत्री आदि रहे।प्रदेश अध्यक्ष से कानपुर के कांग्रेस नेताओं ने कानपुर समेत समूचे प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की मांग की। बताया गया कि कांग्रेस का हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पार्टी हाईकमान से चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


