Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Leather Fair A Shopping Delight for All Ages

चमड़े पर बेहतरीन कलाकारी ने लुभाया, उत्साह को लगे पंख

Kanpur News - चमड़े पर बेहतरीन कलाकारी ने लुभाया, उत्साह को लगे पंख चमड़े पर बेहतरीन कलाकारी ने लुभाया, उत्साह को लगे पंख

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 12 Oct 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
चमड़े पर बेहतरीन कलाकारी ने लुभाया, उत्साह को लगे पंख

कानपुर। कानपुर लेदर स्वदेशी मेला कनपुरियों के लिए बड़ा अवसर साबित हो रहा है। मोतीझील ग्राउंड -1 में आयोजित इस मेले में रविवार के अवकाश का असर दिखा। एक से बढ़कर उत्पादों वाले स्टॉल में पैर रखने तक की जगह नहीं है। महिलाएं हीं नही बल्कि बच्चों व युवाओं में भी खरीदारी का क्रेज है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन जमकर खरीदारी हुई। चमड़े पर हाथों से बनी बेहतरीन कलाकारी वाले बैग, पर्स के अलावा शानदार शूज व सजावट के उत्पादों ने खूब लुभाया। मेले में एलन कूपर समेत कानपुर-उन्नाव के 43 लेदर कारोबारियों ने स्टॉल लगाए हैं।

रोजमर्रा के साथ-साथ घरेलू व उपहार देने के लिए भी शानदार उत्पाद हैं। इनकी कीमतें भी हमारे बजट में हैं। वहीं, शाम को सूफी कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। खरीदारी के अलावा सेल्फी प्वाइंट व खानपान का स्टॉल भी लगा है। वहीं देर शाम सूफी कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सीएलई की पल्लवी दूबे ने बताया कि लेदर मेले का समापन सोमवार को होगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय होंगी। उन्होंने बताया कि स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर उत्साह इस बार ज्यादा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।