जिले में आज बंटेंगी 50467 घरौनियां
Kanpur News - नोट-फोटो है -अब गांव में पक्के मकानों का होगा प्रापर्टी कार्ड घर के

कानपुर। गांवों के पक्के मकानों का संपत्ति का रिकार्ड अब तैयार होगा। उसे घरौनी का नाम दिया गया है। अब खेतों के लिए खतौनी और पक्के मकानों के लिए घरौनी संपत्ति प्रमाण-पत्र होगा। जिले के चार स्थानों में शुक्रवार को 50467 घरौनियों का वितरण किया जाएगा। जिले का सबसे बड़ा वितरण समारोह सीएसजेएमयू सभागार में होगा। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार और जिला सूचना अधिकारी आदर अदीब पावेल बंधु ने बताया कि जिले का सबसे बड़ा सदर तहसील का समारोह सीएसजेएमयू में होगा। इसमें 4265 घरौनियां दी जाएगी। नर्वल तहसील का सरसौल ब्लॉक में 19294, बिल्हौर तहसील परिसर में 16757 और घाटमपुर तहसील परिसर में 10151 घरौनियां दी जाएंगी। घरौनी आबादी की जमीन का एक संपत्ति रिकार्ड है। यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इससे पहले भी घरौनियां बांटी जा चुकी है। जिले के 198 ग्राम पंचायतों के 234 राजस्व गांवों के लाभार्थियों को शुक्रवार को 50467 घरौनियां वितरित की जाएगी। जनप्रतिनिधि घरौनियों को खुद वितरित करेंगे। पीएम के समारोह का दोपहर में लाइव प्रसारण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।