
कुशाग्र हत्याकांड में अब मुल्जिमों के बयान होंगे दर्ज
Kanpur News - - अभियोजन की ओर से 14 गवाहों के साक्ष्य को किया गया समाप्त -
कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर के चर्चित कुशाग्र हत्याकांड में मंगलवार को अभियोजन के साक्ष्य समाप्त कर दिए गए। अभियोजन ने जानकारी कोर्ट को दी। अब अगली तारीख 2 जनवरी पर मुल्जिमों के बयान 313 सीआरपीसी के अंतर्गत दर्ज कराएं जाएंगे। अभियोजन की ओर से वादी मुकदमा बाबा समेत 14 गवाहों को पेश किया गया। 30 अक्तूबर 2023 को जयपुरिया स्कूल हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र कनोडिया की कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसमें पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसका प्रेमी प्रभात शुक्ला, और सहयोगी शिवा गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर शव प्रभात शुक्ला के घर से बरामद किया गया था।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि अभियोजन की ओर से वादी मुकदमा कुशाग्र के बाबा संजय कनोडिया, माता, चाचा, दो विवेचक, दो मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी, पोस्टमार्टम के डाक्टर, पंचायतनामा व शव ले जाने वाले पुलिस कर्मी समेत 14 के बयान दर्ज कराए गए हैं। अब अभियोजन के साक्ष्य समाप्त हो गए हैं। इसकी जानकारी कोर्ट को दे दी गई है। अगली सुनवाई दो जनवरी को होगी। इसमें मुल्जिमों के बयान 313 सीआरपीसी के अंतर्गत दर्ज होंगे। फिर आरोपियों को गवाह पेश करने का अवसर दिया जाएगा। उसके बाद फाइनल बहस होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




