कृष्ण जन्मोत्सव में भजनों पर जमकर नाचे भक्त
Kanpur News - कृष्ण जन्मोत्सव में भजनों पर जमकर नाचे भक्त कृष्ण जन्मोत्सव में भजनों पर जमकर नाचे भक्त कृष्ण जन्मोत्सव में भजनों पर जमकर नाचे भक्त

कानपुर। नौबस्ता आवास विकास सेक्टर ए में चल रहे धनवर्षा लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के बारे में बताया गया। कथावाचक चंद्रेश महाराज चंद्रदास ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब प्रभु अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म का मनोरम वर्णन किया। बाल लीलाओं के बारे में बताया। जन्मोत्सव में भजनों पर भक्त जमकर नाचे। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत कथा परमात्मा के चरणों में पहुंचने का सीधा और सरल मार्ग दिखाती है। यहां लक्ष्मी नारायण शुक्ल, बबली शुक्ला, राहुल बाजपेई, दीपिका बाजपेई, कंचन शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, आचार्य संजीव द्विवेदी, विजय बाजपेई, उमेश त्रिपाठी, महावीर शुक्ल, अरविंद बाजपेई, दीपक श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मनीष कुमार और मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।