Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Inter-Departmental Meeting Held to Eliminate Measles and Rubella
निजी चिकित्सक भी खसरा-रूबेला मरीजों की दें जानकारी

निजी चिकित्सक भी खसरा-रूबेला मरीजों की दें जानकारी

संक्षेप:

Kanpur News - निजी चिकित्सक भी खसरा-रूबेला मरीजों की दें जानकारी निजी चिकित्सक भी खसरा-रूबेला मरीजों की दें जानकारी

Jan 13, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि दोनों अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है और इनका उन्मूलन राष्ट्रीय लक्ष्य है। इसे प्राप्त करने के लिए सर्विलांस सिस्टम को हर स्तर पर मजबूत करना होगा। प्रत्येक प्रकरण की रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए। निजी चिकित्सक भी खसरा-रूबेला के मामलों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें। इसके प्रति जागरूकता भी बढ़ाएं। डीएम ने कहा कि एमआर टीका सुरक्षित और प्रभावी है। यह बच्चों को दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है। सामूहिक टीकाकरण से समुदाय में रोग के प्रसार की कड़ी टूटती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का सौ फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने केंद्रों के सत्र स्थलों की अद्यतन ड्यू लिस्ट तैयार करें और 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का रिकॉर्ड सुनिश्चित करें। सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की पहचान कर उन्हें सत्र स्थल तक लाएं। प्रत्येक सत्र स्थल पर इन्फैंटोमीटर और स्टैडियोमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पंचायत भवनों पर खसरा-रूबेला से संबंधित आईईसी सामग्री का प्रदर्शन करें। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को प्रति माह धार्मिक नेताओं के साथ बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विषयों और नियमित टीकाकरण पर संवाद बढ़ाने को कहा गया। मदरसों में आयोजित टीकाकरण सत्रों में पूर्ण सहयोग, प्रत्येक सत्र स्थल पर नोडल शिक्षक की नियुक्ति और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सीडीओ दीक्षा जैन, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।