कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन पहले स्थान पर

Feb 28, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन पहले स्थान पर कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन पहले स्थान पर कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन पहले स्थान पर

कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन पहले स्थान पर

कानपुर। इंदिरानगर स्थित आदर्श पार्क में क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने एकदिवसीय अंडर 50 किग्रा बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेंद्र पाल, विपिन पाल, हरिओम शुक्ला, सौरभ, दीपराज, सुधाकर मिश्रा (अध्यक्ष), रौनक आनंद एवं विजय कुमार रहे। प्रतियोगिता में टीमों ने बड़े ही उत्साह व जोश के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जालौन तथा द्वितीय स्थान पर बांदा की टीम ने रही। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि यूपी कबड्डी लीग एवं जूनियर नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी उपेंद्र सिंह सैंगर उपस्थित रहे।

साथ ही यूपीकेएल सीजन 2 के खिलाड़ी हरिओम शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में रजत दीक्षित, अरुण दुबे, श्याम मिश्रा, आशुतोष सत्यम झा, अजय मिश्रा, विपिन सोनकर ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही तथा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।