बगैर लाइसेंस चलाते मिले ओटी, विभाग ने जड़ा ताला
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी ने कई अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया। विधि हॉस्पिटल का ओटी बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था। इसे सील कर दिया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी ने मंगला विहार प्रथम में आधा दर्जन अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधि हॉस्पिटल का ओटी बगैर लाइसेंस संचालित होता मिला। यहां दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। एसीएमओ ने बताया कि ओटी को सील करके तीन दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। वहीं लाइफ स्पैन डायग्नोस्टिक सेंटरों को अवैध रूप से संचालन में सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


