Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Grocery Trader Escapes Fraud After Digital Arrest Attempt by Fake Police Officer
तीन दिन डिजिटल अरेस्ट में रहा दंपति, बैंक बंद होने से बची बड़ी ठगी

तीन दिन डिजिटल अरेस्ट में रहा दंपति, बैंक बंद होने से बची बड़ी ठगी

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में डिजिटल अरेस्ट हुए बुजुर्ग दंपत्ति बैंक की छुट्टी और बेटी की सूझबूझ से ठगी से बच गए। ठगों ने पुलिस बनकर उन्हें तीन दिन बंधक रखा, लेकिन बैंक बंद होने और बेटी के समय पर पहुंचने से उनकी जमापूंजी सुरक्षित रही।

Dec 17, 2025 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर के माल रोड निवासी 76 वर्षीय किराना कारोबारी सुरेंद्र कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी बैंक की दो दिनों की छुट्टी और अपनी बेटी की सूझबूझ के चलते एक बड़ी ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। गुरुवार रात से शुरू हुए इस घटनाक्रम में ठगों ने खुद को पुणे पुलिस का अधिकारी बताकर कारोबारी को डराया कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग पाकिस्तान पैसे भेजने के लिए किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आयकर जांच का डर दिखाकर आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को तीन दिनों तक उनके ही घर में 'डिजिटल अरेस्ट' रखा और उनके बैंक खातों, शेयर व पीएफ की तमाम गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण ठग पैसों का ट्रांजैक्शन नहीं कर सके, इसी बीच उनकी शिक्षिका बेटी मिली गुप्ता को संदेह हुआ।

जब मां ने मैसेज कर उन्हें घर न आने और जांचकर्ताओं के 'अच्छे' होने की बात कही, तो बेटी तुरंत माता-पिता के घर पहुंची और वहां का मंजर देखकर तुरंत फोन बंद कर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को कारोबारी ने अपने सभी खातों के पिन बदलकर अपनी जमा पूंजी सुरक्षित की।