कमेटी संग पुलिस अधिकारियों ने परखीं गंगा मेला की तैयारियां
Kanpur News - कमेटी संग पुलिस अधिकारियों ने परखीं गंगा मेला की तैयारियां कमेटी संग पुलिस अधिकारियों ने परखीं गंगा मेला की तैयारियां

कानपुर। शहर में होने वाले ऐतिहासिक गंगा मेला को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने हटिया गंगा मेला कमेटी के पदाधिकारियों संग विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली। मेला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने मेला स्थल रज्जन बाबू पार्क का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। समझा मंच कहां बनेगा। अधिकारी कैसे बैठेंगे। तिरंगा फहराने की व्यवस्थाओं को समझा। इस दौरान उन्होंने क्रांतिकारियों के नाम का शिलालेख देखा और रंगों की गाड़ियां आदि खड़े होने के स्थान की जानकारी ली। अध्यक्ष के मुताबिक, जेसीपी ने चार स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं, जिनमें भैंसिया वाला हाता, कहारों वाला हाता, मटकी फोड़ स्थल और गंज पूरन पान वाला चौराहा शामिल हैं।
जेसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। मनमानी, अभद्रता या फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मेले को परंपरानुसार, संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा व अन्य पुलिसकर्मी व कमेटी की तरफ से अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई के साथ महामंत्री विनय सिंह, ऋषि तिवारी, सन्तोष बाजपेयी, कृतिग तिवारी, वरुण महरोत्रा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


