ट्रेन से लाया गया नौ कुंतल बदबूदार खोवा पकड़ा, नष्ट कराया

Feb 25, 2026 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - ट्रेन से लाया गया नौ कुंतल बदबूदार खोवा पकड़ा, नष्ट कराया ट्रेन से लाया गया नौ कुंतल बदबूदार खोवा पकड़ा, नष्ट कराया

ट्रेन से लाया गया नौ कुंतल बदबूदार खोवा पकड़ा, नष्ट कराया

कानपुर। होली से पहले खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ बुधवार को बड़ा अभियान चलाया है। खाद्य विभाग की टीम ने पनकी स्टेशन में ट्रेन से लाए गए नौ कुंतल खराब खोवे को पीली कोठी, गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि इटावा–कानपुर पैसेंजर ट्रेन से लाया जा रहा खोवा पनकी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। ट्रेन से उतारकर कुछ मजदूर उसे स्टेशन के बाहर ला रहे थे, तभी टीम को देखकर मजदूर खोवा छोड़कर फरार हो गए।

पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति ने उक्त खोवे पर अपना दावा नहीं किया। निरीक्षण में पाया गया कि खोवा खाने की स्थिति में नहीं था। खोवा गंदे कपड़ों में लिपटा हुआ रखा था। उसमें से दुर्गंध आ रही थी। खोवे को पीली कोठी, गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ले जाकर नष्ट कराया गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय ने बताया कि श्री बिहारी जी ट्रेडर्स, सचेंडी में छापेमारी की गई थी। वहां पर गंदगी के बीच सोयाबीन तेल रखा पाया गया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील से सोयाबीन तेल की जांच कराई तो प्राथमिक जांच में मिलावट की पुष्टि हुई है। मौके पर बड़े पैमाने पर अमृत, माया एवं सफारी ब्रांड (नेपाल से आयातित) सोयाबीन तेल रखा पाया गया। मौके पर मिलावट की आशंका पर 15,894 किलोग्राम खाद्य तेल (अनुमानित मूल्य 25,66,000) जब्त किया गया। तीन नमूने जांच को लिए गए। खाद्य विभाग की टीम ने बिल्हौर के उत्तरी स्थित सुशील कुमार गुप्ता की बूंदी निर्माण इकाई में छापेमारी की। मौके से बूंदी, सूजी और वनस्पति समेत पांच सैंपल लिए गए। मिलावट की आशंका पर 900 किलो बेसन को जब्त किया गया। 58 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल भी जब्त किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।