Kanpur News: रमेश से लूट के खुलासे में लगी तेज तर्रार 40 पुलिसकर्मियों की टीम
Kanpur News: कानपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फार्म हाउस पर 32 लाख रुपये की लूट की जांच के लिए पुलिस ने 40 अफसरों की टीम लगाई है। आठ टीमें गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं। सीसीटीवी और बीटीएस डाटा से पुलिस को लीड मिली है। पुलिस आयुक्त ने यादव से 50 से ज्यादा सवाल पूछे।

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व बिधनू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव को नेवरी स्थित उनके ही फार्म हाउस में बंधक बनाकर 32 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तेज तर्रार 40 अफसरों की फौज उतार दी है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ पुलिस की आठ टीमें इस पर काम कर रही हैं। प्रत्येक टीम में तेज तर्रार इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल किए गए हैं। खुद पुलिस आयुक्त टीम के हर मूवमेंट की पल पल की खबर ले रहे हैं। पुलिस गांव और उसके आसपास के करीब एक हजार लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कानपुर-हमीरपुर रोड पर लगे कुछ सीसीटीवी और बीटीएस टावर के डंप डाटा से पुलिस को कुछ लीड मिली है। उधर, देर शाम पुलिस आयुक्त ने भाजपा नेता से करीब डेढ़ घंटा बातचीत की।
लूट की जांच में जुटीं पुलिस की आठ टीमें
भाजपा से 50 से ज्यादा सवाल पूछे
भाजपा नेता से पूछताछ
भाजपा नेता से गुरुवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कैंप कार्यालय में करीब डेढ़ घंटा पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता से पूरा घटनाक्रम जाना। घटना को लेकर पुलिस के पास कई सवाल थे, जिनके जवाब भी भाजपा नेता ने पुलिस आयुक्त को दिए। इसके बाद उनसे निजी अंगरक्षकों और सेवादारों के बारे में जानकारी की गई। इस दौरान 50 से ज्यादा सवालों के जवाब भाजपा नेता ने दिए।
पूछताछ में सहयोग को तैयार
सहयोग करने को तैयार
पुलिस आयुक्त ने बताया कि भाजपा नेता पहले अपने निजी अंगरक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ को लेकर आपत्ति जता रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस उनके कर्मचारियों को फंसा देगी। जो भी पूछताछ पुलिस करना चाहती है, वह उनके सामने करे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बातचीत के बाद भाजपा नेता ने सहयोग की हामी भरी है। शुक्रवार को उनके कर्मचारियों से पूछताछ होगी।


