ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुरःहनी बी थीम पर पार्टी का लिया मजा

कानपुरःहनी बी थीम पर पार्टी का लिया मजा

द क्वीन बीज क्लब की लेडीज पार्टी शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित होटल लिटिल शेफ में हुई। इसमें सदस्यों ने डांस के साथ हनी बी टीम पर खेल भी खेले।  क्लब की निधि जैन ने बताया कि यह क्लब की पहली...

कानपुरःहनी बी थीम पर पार्टी का लिया मजा
हिन्दुस्तान संवाद ,कानपुरFri, 20 Jul 2018 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

द क्वीन बीज क्लब की लेडीज पार्टी शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित होटल लिटिल शेफ में हुई। इसमें सदस्यों ने डांस के साथ हनी बी टीम पर खेल भी खेले। 
क्लब की निधि जैन ने बताया कि यह क्लब की पहली पार्टी थी। इसकी थीम हनी बी रही। गेम्स भी खेले गए। जैसे कि कुछ गुब्बारों में पर्चियां थीं, जो अधिक गुब्बारे फोड़ेगा, वही विजेता बनेगा। इसमें मनप्रीत, साक्षी, मेघा की टीम ने बाजी मारी। इसके बाद सेल्फी टाइम गेम में कोलाज बनाकर दिखाना था। इसकी विजेता महक, किम और विनीता की टीम रही। सभी सदस्यों ने बालीवुड के गीतों पर डांस किया। इस मौके पर पारुल राजौरिया, महक, प्रियंका आहूजा, नेहा अग्रवाल, किम राजौरिया आदि मौजूद रहीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें