पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर सहित दो गिरफ्तार

Jan 24, 2026 09:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में भोगनीपुर पुलिस की मुठभेड़ में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर सहित दो गिरफ्तार

कानपुर देहात,संवाददाता। सूना घर देखकर चोरी करने वाले गिरोह के साथ अस्तिया रोड पुखरायां में हुई भोगनीपुर पुलिस की मुठभेड में गोली लगने से घायल एक शातिर सहित गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ गये। जबकि उनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए ।पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, 2 कारतूस व तीन खोखा कारतूस के साथ एक बाइक भी बरामद की। मुठभेड़ में घायल आरोपित को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ फरार बदमाशों की तलाश शुरू की है। भोगनीपुर कोतवाल पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात में गश्त पर निकले थे, इसी बीच मुखबिर से दो बाइक सवार पांच संदिग्ध लोगों के पुखरायां में अस्तिया रोड पर देखे जाने की सूचना मिली।

इस पर पुलिस कर्मियों ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखकर बदमाश तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करने के साथ जवाबी कार्रवाई कर गोली लगने से घायल राजन उर्फ उदयवीर पुत्र रूद्र नारायण निवासी मऊखास अमरौधा थाना भोगनीपुर हालपता सीपीसी गोदाम घंटाघर रेलवे स्टेशन के पास थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर के अलावा उसके साथी शिवा पुत्र नारायण दत्त निवासी मऊखास अमरौधा थाना भोगनीपुर, हालपता ग्राम नारायणपुर थाना भोगनीपुर को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मोबाइल, एक बाइक व 320 रुपये भी बरामद किए। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ की जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद घायल राजन उर्फ़ उदयवीर को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां भिजवाया।सीओ भोगनीपुर ने बताया कि राजन के खिलाफ जीआरपी थाना कानपुर में आठ मुकदमें दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम की धारा में एक और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही मौके से फरार उनके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;