भोगनीपुर में मुठभेड़ में गोली से घायल इनामी लुटेरा गिरफ्तार

Apr 06, 2026 02:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक मुठभेड़ में शातिर लुटेरा सुल्तान घायल होकर पकड़ा गया। 13 मार्च को अटवा गांव की एक महिला से लूट के बाद वह फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।

भोगनीपुर में मुठभेड़ में गोली से घायल इनामी लुटेरा गिरफ्तार

कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के थाना क्षेत्र के गौराड़ाडा मावर के पास रविवार रात में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर इनामी लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ गया। गत 13 मार्च को अटवा गांव की एक महिला के साथ लूट करने के बाद से वह फरार था।पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद करने के बाद उसको इलाज के लिए भेजा है।भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अटवा गांव के रहने वाले देवेंद्र की पत्नी नम्रता के साथ 13 मार्च को बाइक सवार लुटेरों ने सोने के झाले लूट लिए थे, इसके बाद लुटेरे फरार हो गए थे।मामले

में पीड़ित महिला के पति ने भोगनीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार रात में भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह, देवीपुर चौकी प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ कानपुर झांसी हाई वे पर मावर पुल के पास गौरा डांडा के सामने चेकिंग कर थे, इसी बीच बाइक सवार एक युवक पुलिस चेकिंग देखकर अचानक मुड़कर लौटने लगा । संदेह के आधार पर पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल झोल हबीवा थाना गंगा घाट उन्नाव निवासी शातिर लुटेरे सुल्तान पुत्र पीर मोहम्मद को पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाश के कब्जे से दंपति से लूट में प्रयुक्त एक बाइक, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस बरामद किया। सूचना पर पहुंचे एएसपी की पूछताछ में उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 13 मार्च को महिला के साथ लूट करने की स्वीकारोक्ति की। इसके बाद पुलिस ने घायल लुटेरे को उपचार के लिए भेजा।शातिर किस्म का है मुठभेड में पकड़ा गया बदमाशमुठभेड़ के बाद पकडा गया गंगाघाट उन्नाव का सुल्तान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ भोगनीपुर, रनियां , अकबरपुर आदि थानों में लूट , चोरी आदि के मुकदमें दर्ज हैं। वह अकबरपुर में हुई मुठभेड़ के मामले में फरार था, उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। भोगनीपुर कोतवाल ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत एक और मुकदमा डरज किया जा रहा है । मुठभेड़ में घायल बदमाश का उपचार करने के बाद उसका चालान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।