लाल इमली कर्मचारी संघ ने सीएमडी से मांगा बकाया वेतन

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में लाल इमली कर्मचारी संघ ने बीआईसी के सीएमडी को बकाया वेतन और अन्य मांगों के लिए पत्र भेजा है। इसमें जनवरी से तीन माह का वेतन, 2013 से लंबित अवकाश, बोनस भुगतान और ईएसआईसी अंशदान जमा करने की मांग की गई है। कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

लाल इमली कर्मचारी संघ ने सीएमडी से मांगा बकाया वेतन

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लाल इमली कर्मचारी संघ ने बकाया वेतन समेत चार सूत्रीय मांग पत्र ब्रिटिशि इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) के सीएमडी को भेजा है। संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने सीएमडी को भेजे पत्र में कर्मचारियों का जनवरी से बकाया तीन माह के वेतन, वर्ष 2013 से लंबित अवकाश व बकाया नकदीकरण, सात वर्षों से लंबित बोनस भुगतान और एक अप्रैल 2022 से ईएसआईसी का अंशदान जमा कराए जाने की मांग की है। बताया कि ईएसआई का अंशदान न जमा होने से कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। कर्मचारी मजबूरी में प्राइवेट इलाज करा रहे हैं। प्राइवेट इलाज में खर्च का भुगतान प्रबंधन करे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।