Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Egg Trader Defrauded of 3 3 Crore in Land Scam Involving Notable Figures
अंडा कारोबारी से 3.30 करोड़ की ठगी, पुलिस ने जांच शुरू की

अंडा कारोबारी से 3.30 करोड़ की ठगी, पुलिस ने जांच शुरू की

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के बेकनगंज में अंडा कारोबारी से जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें फिल्म 'ताजमहल' के सह-निर्माता इरशाद आलम समेत आठ लोग नामजद हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Dec 03, 2025 10:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर के बेकनगंज में अंडा कारोबारी से जमीन के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीसी कैमरों की फुटेज के साथ दस्तावेजों की जांच शुरू की है। इस मामले में वर्ष 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘ताजमहल’ के सह निर्माता एवं टेनरी संचालक इरशाद आलम समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज है। सिविल लाइंस निवासी अंडा कारोबारी मो. शोएब के अनुसार उनकी नई सड़क पर दुकान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

व्यापार से संबंधित गोदाम बनाने के लिए उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। इस दौरान जमीन के सिलसिले में उनकी मुलाकात रिक्की व रफी से हुई। इन लोगों ने जाजमऊ में गज्जूपुरवा में जमीन दिलाने के नाम पर टेनरी संचालक इरशाद आलम से मिलवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि टेनरी संचालक ने जमीन के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की है।

जब जमीन के बारे में पता लगाया तो पता चला कि उसे सरकार पहले ही अधिग्रहित कर चुकी है। उन्होंने रकम वापस मांगी तो 13 सितंबर को आरोपितों ने दुकान आकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 60 लाख की रंगदारी मांगी। बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि इस मामले में सीसी कैमरों की फुटेज के साथ दस्तावेजों की जांच की जा रही है।