घाटमपुर, बिंदकी, चौडगरा, जहानाबाद की ई-बस सेवाएं ठप

Apr 07, 2026 08:04 pm ISTRam Mahesh Mishra हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - - ई-बस सेवा के रिकार्ड में सबसे व्यस्त रूट थे चारों बंद सेवाओं वाले -

घाटमपुर, बिंदकी, चौडगरा, जहानाबाद की ई-बस सेवाएं ठप

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में बंद हो चुकी सीएनजी बसों की अभी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो पाई थी कि ई-बसों का भी दायरा भी घटने लगा है। संजीवनगर या रामादेवी से चौडगरा, बिंदकी, घाटमपुर और जहानाबाद के रूटों पर चलने वाली ई-बस सेवा का संचालन ठप कर दिया गया है। इन बसों से रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री सफर करते थे।रिकार्ड के तहत घाटमपुर रूट पर 12, जहानाबाद रूट पर 10, बिंदकी रूट पर 17 सहित बंद रूटों पर 49 बसें चलती थीं। अब इन सभी रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर यात्रियों पर तो पड़ा ही है, साथ ही परिचालन स्टाफ पर अधिक पड़ा है।

बंद सभी रूट लंबी दूरी के थे तो माइलेज अधिक आने से कंडक्टर और ड्राइवर की पगार में इजाफा होता था। अब यह इजाफा होना तो दूर उनकी पगार घट गई है। हालांकि ई-बस सेवा प्रबंधन ने रामादेवी से नौगवां के लिए नई सेवा शुरू की है। ई-बस सेवा के अफसरों ने कहा कि उच्च आदेश पर इन स्थानों की ई बस सेवा के रूट कम किए गए हैं।

Ram Mahesh Mishra

लेखक के बारे में

Ram Mahesh Mishra

शॉर्ट बायो: राममहेश मिश्र पिछले 31 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में रेलवे, रोडवेज,कैंट, भाजपा, एय़रपोर्ट बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
राम महेश मिश्र पत्रकारिता जगत में कानपुर में पहचान है। पत्रकारिता में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में एचएमवीएल में काम कर रहे हैं। रेलवे, भाजपा, रोडवेज, एय़रपोर् विभाग में अच्छी पकड़ है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राममहेश मिश्र ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष - 1995 हिन्दैदी दैनिक आज से की थी। इसके बाद हिन्दी दैनिक अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष - 2014 में हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के साथ काम शुरू किया। अभी भी हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
एमए हिन्दी और मास कम्युनिकेशन कोर्स के साथ रेलवे की पत्रकारिता में विशेष रूप से काम किया। अभी भी रेलवे और एय़रपोर्ट की स्थानीय स्तर पर होने वाली खबरें और एक्सक्लूसिव खबरें भी निरंतर देने का प्रयास जारी है।

विजन
मानवीय संवेदना की खबरो को अपने विभाग में देखना। राष्ट्रीय घटनाओं की अपने विभाग से कनेक्टिविटी करके उससे संबंधित खबरें फाइल करना मुख्य ध्येय रहता है। इसमें काफी हद तक सफल भी होते हैं। इसके साथ ही अन्य हित की समस्याओं को प्राथमिकता से प्रकाशित करके उन पर असर और निरंतर तब तक फॉलो करते हैं, जब तक असर नहीं होता है।

विशेषज्ञता
रेलवे की दुर्घटनाओं पुर मौके पर जाने की जिज्ञासा निरंतर रहती है।
घटना की वजह जानने के साथ मानवीय संवेदनाओं पर पैनी नदर रखना
विभाग में सेलिब्रिटी के आने पर उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करना
रेलवे में होने वाले रिसर्च की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।