Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Doctor Accused of Writing External Tests for Patients at GSVM Medical College
बाहर की जांच लिखने पर फिर फंसे डॉ ब्रजेश, प्राचार्य ने निरीक्षण में पकड़ा

बाहर की जांच लिखने पर फिर फंसे डॉ ब्रजेश, प्राचार्य ने निरीक्षण में पकड़ा

संक्षेप:

Kanpur News - मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने की ओपीडी में मरीजों के पर्चे की जांच जल्द

Jan 17, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज अंतर्गत हैलट के डॉक्टर ही मरीजों को बाहर की जांच लिखने को कह रहे हैं। शनिवार को प्राचार्य डॉ संजय काला को निरीक्षण में मरीजों के पर्चे में बाहर की जांच लिखी मिली। उन्होंने जब इसका पता लगाया तो इन मरीजों ने ओपीडी में डॉ ब्रजेश कुमार को दिखाया था। अस्पताल के सामने व आसपास की अलग-अलग पैथोलॉजी में जांच लिखने पर डॉ ब्रजेश कुमार पहले भी घिर चुके हैं। हालांकि प्राचार्य ने जांच कराकर मामले की सच्चाई सामने लाने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्राचार्य डॉ काला ओपीडी का निरीक्षण कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान मेडिसिन विभाग की ओपीडी के बाहर कुछ मरीजों के पर्चे उन्होंने देखे तो उस पर हैलट के सामने और रावतपुर की निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराने को कहा गया था। इसको देखकर प्राचार्य खुद हैरान रह गए। जानकारी हुई कि इन मरीजों को डॉ ब्रजेश ने देखा और जांच कराने को कहा था। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि अस्पताल में जांच रिपोर्ट 24 घंटे बाद मिलेगी जबकि बाहर कराने पर रिपोर्ट दो-तीन घंटे में ही मिल जाएगी। इस पर डॉ ब्रजेश कुमार का कहना है कि कोई उनके खिलाफ साजिश करके फंसाने का प्रयास कर रहा है। बार-बार उनके खिलाफ बाहर की जांच के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने किसी भी मरीज के पर्चे पर बाहर की जांच नहीं लिखी। वहीं प्राचार्य डॉ काला का कहना है कि निरीक्षण में मरीजों को बाहर की जांच लिखने का मामला पकड़ में आया है। डॉ ब्रजेश पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। जांच कमेटी कराकर आरोपों की सच्चाई जानी जाएगी। अगर आरोप सत्य साबित हुए तो शासन को डॉ ब्रजेश के खिलाफ लिखा जाएगा। जिंदा को मुर्दा बताने में भी आया था नाम : पिछले माह जिंदा मरीज को मुर्दा बताने के मामले में भी डॉ ब्रजेश कुमार का नाम सामने आया था। दोनों अज्ञात मरीज डॉ ब्रजेश की देखरेख में ही भर्ती किए गए थे। जांच कमेटी ने उनसे भी सवाल-जवाब किए थे। इसके अलावा कई बार मरीजों को बाहर की जांच व दवा लिखने की शिकायतें हुई थीं।