Kanpur News: सुबह शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण
Kanpur News: - सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण - डीएम के

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता घाटमपुर के धरछुआ गांव में चकरोड पर अतिक्रमण से बाधित आवागमन की शिकायत शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंची तो शाम तक उसका समाधान हो गया। डीएम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में चकरोड का सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाया और आवागमन सुचारु करा दिया।ग्राम धरछुआ निवासी गोरेलाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शिकायत की कि गाटा संख्या 607 में स्थित चकरोड पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते से आसपास के गांवों के लोगों और पावर प्लांट के कर्मचारियों का आवागमन होता है।
चकरोड बाधित होने से उन्हें अपने खेत तक पहुंचने और कृषि कार्य में भी परेशानी हो रही थी। डीएम ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व अभिलेखों की जांच में गाटा संख्या 607 चकरोड के रूप में दर्ज पाया गया। टीम ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में चकरोड का सीमांकन किया और अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित कर कब्जामुक्त करा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


