Kanpur News: मंडलीय क्रिकेट टीम का ट्रायल पूरा, आज घोषित होगी टीम
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर मंडल की क्रिकेट टीम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल में फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात और कानपुर नगर के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनी जाएगी। ट्रायल ग्रीनपार्क हॉस्टल के प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह ने कराया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़ में होगी; टीम 21 अक्टूबर को रवाना होगी।

Kanpur News: कानपुर। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल में फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात और कानपुर नगर के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। ग्रीनपार्क हॉस्टल के क्रिकेट प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह ने ट्रायल प्रक्रिया पूरी कराई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 29 अक्तूबर के बीच आजमगढ़ में आयोजित की जा रही है। कानपुर मंडल की टीम 21 अक्तूबर की शाम को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आजमगढ़ रवाना होगी।

