Kanpur News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आज से भारी वाहनों का डायवर्जन

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर नगर में 28 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन हर शनिवार रात 8 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यातायात की व्यवस्था में विशेष सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Kanpur News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आज से भारी वाहनों का डायवर्जन

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सावन माह में 28 अगस्त तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानपुर नगर से भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन सावन महीने के हर शनिवार की रात आठ बजे से लागू होकर सोमवार की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन शनिवार यानी कि आठ से 10 अगस्त, 15 अगस्त से 17 अगस्त फिर 22 अगस्त से 24 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू होगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने हर डायवर्ट प्वाइंट पर बैरियर लगवाने के साथ ही पिकेट ड्यूटियां भी लगवाई हैं। यूं होगा डायवर्जन

दिवर्जन प्रक्रिया

- हमीरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें सजेती, घाटमपुर नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ कि तरफ जाना है, आनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

अन्य डायवर्जन के लिए रास्ते

- झांसी, कालपी, भोगनीपुर, मूसानगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ की तरफ जाना है, वे घाटमपुर चौराहा से बाएं न मुड़कर सीधे चौडगरा, फतेहपुर लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- इटावा, औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें उन्नाव, लखनऊ होकर बाराबंकी, गोरखपुर की तरफ जाना है, वे रामादेवी चौराहे से दाहिने मुड़कर चौडगरा फतेहपुर से बाएं मुड़कर लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

विशेष व्यवस्थाएँ

- कानपुर नगर (शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर) की तरफ से जाने वाले भारी वाहन परियर पुल होते हुए उन्नाव की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन सीधे अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

विशेष दिक्कत पर हल्के वाहन सर्विस लेन से जाएंगे

ट्रैफिक पुलिस ने रामादेवी एलिवेटेड हाईवे औऱ नीचे लखनऊ की ओर से सीधे जाने वाले भारी वाहन प्रयागराज की ओर डायवर्ट किए ही हैं, कहीं पर एलिवेटेड मार्ग पर कोई जाम या विषम स्थिति दिखती है तो हल्के वाहनों को नौबस्ता से रामादेवी या फिर आगे जाने को सर्विस लेन से गुजारा जाएगा। यह विकल्प विषम परिस्थितियों में अपनाया जाएगा।

दिक्कत पर घुमाएं फोन

ट्रैफिक कंट्रोल रूम- 9305104340

ग्रीन कॉरिडोर सेल-9454402413

सामान्य प्रश्न

✦कांवड़ यात्रा कब तक चलने वाली है?−
कांवड़ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आज से भारी वाहनों का डायवर्जन