12 जून तक पांच वार्ड होंगे बालश्रम मुक्त
कानपुर जिले के पांच वार्डों को 12 जून तक बाल श्रममुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रम विभाग द्वारा अभियान चलाकर बाल श्रमिकों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रमुख सचिव श्रम ने कहा कि बच्चों को छुड़ाने के साथ-साथ उन्हें स्कूल भेजना भी अनिवार्य होगा।

जिले के पांच वार्डों को 12 जून तक बाल श्रममुक्त कर दिया जाएगा। यह दावा श्रम विभाग कर रहा है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभियान चलाकर बाल श्रमिकों का संरक्षण कराने की जिम्मेदारी तय करेंगे। इसके बाद कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल ने बताया कि कानपुर मंडल के सभी जिलों को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त करने का प्रदेश सरकार ने लक्ष्य दिया। कानपुर में कुल 28 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। प्रमुख सचिव श्रम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कहा कि पांच वार्डों (परेड, अनवरगंज, दलेलपुरवा, किदवईनगर नॉर्थ, किदवईनगर साउथ) के बाल श्रमिकों को छुड़ाने के साथ, उन्हें स्कूल भेजना भी सुनिश्चित करें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


