जीत के साथ प्रणय गोयल, आरव व उन्मुक्त अगले दौर में

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - जीत के साथ प्रणय गोयल, आरव व उन्मुक्त अगले दौर में जीत के साथ प्रणय गोयल, आरव व उन्मुक्त अगले दौर में जीत के साथ प्रणय गोयल, आरव व उन्मुक्त अगले दौर में

जीत के साथ प्रणय गोयल, आरव व उन्मुक्त अगले दौर में

कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन शुक्रवार को अंडर-11, अंडर-13 वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-11 वर्ग में प्रणय गोयल, आरव और उन्मुक्त ठाकुर ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने किया। पहले दिन अंडर-11 बालक वर्ग में प्रणय गोयल ने रेवांस अरोड़ा को 11-1, 14-12 से हराया। आरव सोनी ने शंकर को 11-6, 11-8 से और उन्मुक्त ठाकुर ने अनय सिन्हा को 11-3, 11-2 से पराजित किया।

अंडर-13 बालिका वर्ग में भाव्या सिंह ने अवि को 11-6, 11-7 से हराया। देवीना मीणा ने नम्हा को 11-6, 12-10 से, अनन्या वर्मा ने आराध्या कमल को 11-9, 11-9 से तथा नाविका वाजपेई ने सैना साहू को 11-3, 11-8 से पराजित किया। अंडर-13 बालक वर्ग में दुर्वांक ने मोहम्मद फिरोज को 11-1, 11-1 से हराया। विराट गुप्ता ने शिवांश को 11-9, 11-3 से, शौर्य वीर ने मुदित को 11-8, 11-8 से, शुभ ने अभिराज को 11-1, 11-2 से और ईशान अग्रवाल ने रोहन मगन को 11-5, 11-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर अजय गुप्ता, अजय भाटिया, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, सुनील सिंह, अनुराग जायसवाल, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।