
नए साल के जश्न के लिए कानपुर देहात जिला तैयार
Kanpur News - कानपुर देहात में नए साल के स्वागत के लिए होटल और रेस्टोरेंट ने विशेष तैयारियां की हैं। खान-पान के साथ कई पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिवारों को छूट देने का भी प्रावधान है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए जिले को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
कानपुर देहात, संवाददाता। नए साल के स्वागत के मौके पर होने वाले जश्न के लिए जिला तैयार हो गया है। होटल व रेस्टोरेंट अब इस जश्न में चार-चांद लगाने को तैयार हैं। इसके लिये लोगों को खान-पान के साथ अलग-अलग तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। फैमिली के साथ आने वालों के लिए भी अलग से इंतजाम की बात कही जा रही है, जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 2025 की विदाई के साथ 2026 के स्वागत के लिये युवाओं में खासा जोश दिख रहा हैं। इसके लिये अलग-अलग तैयारियां की जा रहीं हैं।
इसमें युवा डीजे के फ्लोर पर डांस के साथ खान-पान पर भी अलग इंतजाम की तैयारी कर रहे हैं। बीते वर्षों में नववर्ष के स्वागत के लिए होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने भी विशेष तैयारी की है। इसके लिए रेस्टोरेंट में भव्य सजावट के साथ म्यूजिक सिस्टम का भी इंतजाम किया गया है। जैनपुर, रनियां, सिकंदरा के अलावा अकबरपुर व रूरा में भी अब होटल और रेस्टोरेंट लोगों की संख्या के आधार पर पैकेज दे रहे हैं। फैमिली के साथ आने वालों को डिनर में छूट की बात कहकर परिवारों को भी लुभाया जा रहा है। -रेस्टोरेंट संचालकों ने नए साल के मौके पर छूट के ऑफर शहजादपुर के पास हाई-वे किनारे स्थित रेस्टोरेंट संचालक कुलदीप राजावत ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए तीन हाल रिजर्व कर दिए गए हैं। म्यूजिक सिस्टम, रोशनी व सजावट के साथ ही हाल बुक कराने पर पांच से दस फीसदी छूट भी दी जाएगी, जबकि खाने में 120 की थाली सौ रुपये में व 150 की थाली 130 रुपये में उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है। रूरा के रेस्टोरेंट संचालक महेश गुप्ता ने बताया कि नए साल में म्यूजिक सिस्टम का इंतजाम है। इसके साथ परिवार सहित आने वालों को खाने पर दस फीसदी तक छूट रहगी। पुखरायां बाईपास में स्थित ढ़ावा के संचालक बल्लन सचान ने बताया कि नए साल में परिवार के साथ आने वाले लोगों को छूट दी जाएगी, जबकि होटल मालिक रज्जन सचान ने बताया कि खाने में 10 प्रतिशत छूट जरूर दी जाएगी। -पांच जोन व 17 सेक्टर में बंटा जिला, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर नए साल के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन भी तैयार हो गया है। इसके तहत जिले को पांच जोन व 17 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एएसपी राजेश पंाडेय ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात बिना अनुमति शराब परोसने पर सख्ती से रोक रहेगी, जबकि हुड़दंगियों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। किसी तरह का हुड़दंग या विवाद न हो, इसके लिए थानाध्यक्षों को कार्यक्रमों की जानकारी पहले से रखने, वाहन चेकिंग व रात्रि गश्त के साथ कड़ी चौकसी का निर्देश दिया गया है। साथ ही पुलिस व आबकारी टीम को भी चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




