मिडिल-ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों की सूचना तहसील-थाने में दें
Kanpur News - कानपुर जिला प्रशासन ने मिडिल-ईस्ट में फंसे नागरिकों का विवरण इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से ई-मेल, तहसील व थाने में जानकारी देने को कहा है। भारत लौटे नागरिकों की जानकारी भी मांगी गई है, ताकि संभावित आपात स्थितियों में सहायता प्रदान की जा सके।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने फंसे हुए कानपुर के लोगों का विवरण इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने जरूरी नंबर जारी करके सभी फंसे लोगों का विवरण मांगा है। लोगों की सूचना ई-मेल, तहसील व संबंधित थाने में दी जा सकती है। ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सऊदी अरब, कुवैत, इराक, इजरायल, कतर अथवा अन्य मिडिल-ईस्ट देशों में निवासरत, कार्यरत, अध्ययनरत, यात्रा पर गए, अस्थायी रूप से ठहरे अथवा किसी कारणवश लोग फंसे हैं। साथ ही हाल ही में उक्त देशों से भारत लौटे नागरिकों का विवरण भी अपेक्षित है।
इस पहल का उद्देश्य संभावित आपात परिस्थितियों में प्रभावित नागरिकों से त्वरित संपर्क स्थापित करके भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के स्तर से सहायता उपलब्ध कराना है। यह जानकारी दें- जिले के नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित उपर्युक्त देशों में वर्तमान में मौजूद है तो उनका निम्न विवरण अविलंब उपलब्ध कराएं। नाम, पासपोर्ट संख्या, वर्तमान देश/शहर, स्थानीय संपर्क नंबर, भारत में स्थायी पता, भारत में परिजन का संपर्क नंबर तथा वर्तमान स्थिति (निवासरत/कार्यरत/यात्रा पर/फंसे हुए/हाल ही में लौटे)। सूचना जिलाधिकारी कानपुर नगर की ईमेल आईडी dmkap@nic.in पर अथवा संबंधित तहसील कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा निम्न दूरभाष/मोबाइल नंबरों पर उपलब्ध कराई जा सकती है। इन नंबरों पर दें सूचना- जिलाधिकारी, कानपुर नगर दूरभाष: 0512-2304436, 9454417554 अपर जिलाधिकारी (नगर) मोबाइल: 9454416400 अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मोबाइल: 9454417625 अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) मोबाइल: 9454416409 अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) मोबाइल: 9454416399 अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) मोबाइल: 9454416401 अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) मोबाइल: 9454416402 अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) मोबाइल: 9454416403 अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) मोबाइल: 9454416404 अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) मोबाइल: 9454416405 अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम) मोबाइल: 9454416406 अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) मोबाइल: 9454416407 उप जिलाधिकारी, सदर मोबाइल: 9454416385 उप जिलाधिकारी, घाटमपुर मोबाइल: 9454416387 उप जिलाधिकारी, बिल्हौर मोबाइल: 9454416386 उप जिलाधिकारी, नर्वल मोबाइल: 9454416395
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



