नहीं आना होगा कार्यालय, दिव्यांगजनों को घर बैठे मिलेगी जानकारी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

नहीं आना होगा कार्यालय, दिव्यांगजनों को घर बैठे मिलेगी जानकारी नहीं आना होगा कार्यालय, दिव्यांगजनों को घर बैठे मिलेगी जानकारी नहीं आना होगा कार्यालय,

नहीं आना होगा कार्यालय, दिव्यांगजनों को घर बैठे मिलेगी जानकारी

कानपुर। ईंधन बचत को ध्यान में रखते हुए अब दिव्यांगों को सामान्य व छोटी जानकारी और छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। अब उनको घर बैठे ही दिव्यांग विभाग विभागीय सहायता दिलाएंगा। इसके लिए व्हाट्सएप समेत दो नंबर जारी किए गए हैं। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में दिव्यांगजन दिव्यांग पेंशन, पेंशन की स्थिति जानने, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना, दुकान निर्माण/दुकान संचालन ऋण योजना, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना, विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शादी-विवाह अनुदान, स्वरोजगार योजनाएं, छात्रवृत्ति, बस यात्रा पास, आवास संबंधी योजनाएं, अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी और आवेदन के लिए कार्यालय आते हैं।

इन सभी विषयों पर अब अधिक से अधिक सहायता दूरभाष एवं व्हाट्सएप माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। दिव्यांगजन अपनी समस्या, आवेदन संबंधी जानकारी, योजना संबंधी प्रश्न अथवा आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8189038785 पर भेज सकते हैं। दिव्यांगजन अपनी समस्या, आवेदन संबंधी जानकारी, योजना संबंधी प्रश्न अथवा आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8189038785 पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभागीय सहायता के लिए दूरभाष नंबर 05122984802 उपलब्ध है, जिस पर दिव्यांगजन प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।