ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुरःदीक्षा के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर लगेगा 21 फिट प्रतीक स्तम्भ

कानपुरःदीक्षा के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर लगेगा 21 फिट प्रतीक स्तम्भ

आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की दीक्षा के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर में प्रतीक कीर्ति स्तम्भ की स्थापना होगी। यह जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता में आनन्दपुरी स्थित जैन मंदिर में डॉ....

कानपुरःदीक्षा के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर लगेगा 21 फिट प्रतीक स्तम्भ
हिन्दुस्तान संवाद ,कानपुरSun, 15 Jul 2018 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की दीक्षा के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर में प्रतीक कीर्ति स्तम्भ की स्थापना होगी। यह जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता में आनन्दपुरी स्थित जैन मंदिर में डॉ. महेन्द्र कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में यह 21 फिट का प्रतीक कीर्ति स्तम्भ 17 जुलाई को शांतिनाथ चौक ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा पर लगाया जाएगा। इसका लोकार्पण महापौर प्रमिला पाण्डेय व एडीजे कानपुर नगर रजत सिंह जैन करेंगे। शाम सात बजे भजन संध्या व महाआरती का आयोजन आनन्दपुरी स्थित जैन मंदिर में किया जाएगा।  
बनेंगा वर्ल्ड रिकॉर्ड 
डॉ. अनूप जैन ने बताया कि प्रतीक कीर्ति स्तम्भ की स्थापना के बाद रात 8:30 बजे जयपुर, मुम्बई, दिल्ली, भोपाल, आगरा, गुजरात, सौराष्ट्र आदि शहरों में एकसाथ महाआरती होगी। इसको रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम अलग-अलग शहरों में जाएगी। महाआरती को शहर में गायक धर्मेन्द्र जैन, श्रेयांश जैन गाएंगे। प्रेसवार्ता में प्रदीप तिजारा, कमल गंगवाल, संजीव जैन, पदम जैन, मनीष आदि मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें