पनकी क्षेत्र में 45 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, टेंडर जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

मैनावती मार्ग से बैराज को लिंक करने को खर्च होंगे 25 करोड़ न्यू कानपुर सिटी

पनकी क्षेत्र में 45 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, टेंडर जारी

कानपुर, मुख्य संवाददाता। पनकी इलाके में 45 करोड़ से तीन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मैनावती मार्ग से बैराज को कनेक्ट करने के लिए दो नए मार्ग बनाने के साथ ही न्यू कानपुर सिटी में भी रोड बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन चार विकास कार्यों पर केडीए 95 करोड़ रुपये खर्च करेगा।शनिवार को केडीए द्वारा जारी किए गए टेंडर के मुताबिक पनकी क्षेत्र में ही भाटिया होटल के निकट चौराहे से पनकी धाम स्टेशन तक अवशेष मार्ग को बनाया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान मंदिर से पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पनकी क्षेत्र में ही पावर प्लांट से कैम्ब्रिज चौराहे तक तीन किलोमीटर तक मॉडल रोड विकसित की जाएगी। इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मैनावती मार्ग से बैराज रोड को लिंक करने के लिए दो नए मार्ग भी बनाए जाएंगे। जबकि एक मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पर केडीए 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। न्यू कानपुर सिटी योजना में 30 मीटर मास्टर प्लान रोड का निर्माण 25 करोड़ की लागत से होगा। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अवस्थापना निधि से जो प्रोजेक्ट शासन द्वारा मंजूर किए गए थे, उनके टेंडर क्रमवार निकाले जा रहे हैं। इन चार परियोजनाओं को पूरा करने की तिथि 18 मई निर्धारित की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।