बदले मौसम के मिजाज से धूप ने बढ़ाई परेशानी
Kanpur News - कानपुर देहात में मौसम बार-बार बदल रहा है। हाल ही में बादलों की आवाजाही और बूंदाबादी से राहत मिली थी, लेकिन तेज धूप और उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोग बेचैन हैं। बिजली कटौती और बीमारियों की संख्या में वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों में भी समस्याएं बढ़ रही हैं।
कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। चौबीस घंटे पहले आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हुई बूंदाबादी से लोगों को तल्खी धूप से राहत मिली थी,लेकिन शनिवार को बदली के बीच निकली धूप से लोग परेशानी नजर आए।
मौसम में बदलाव
दोपहर में पारा 42 डिग्री तक पहंुचने के साथ तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या परेशानी बढ़ा रही है। जनपद में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीती रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। रात में भी उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत नहीं मिल पा रही है।
बिजली कटौती की समस्या
बीते दिवस भोर पहर बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन दिन में बदली के बीच निकली धूप से उमस बढ़ गई। दोपहर में तापमान 42 डिग्री तक पहंुचने से हाई-वे तक में संननाटा पसरा नजर आया। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच तल्ख धूप तन झुलसाती रही। मौसम की बिगड़ी चाल से बड़ी संख्या में लोग बीमार
बीमारियों का बढ़ता आंकड़ा
पड़ रहे है। उमसभरी गर्मी के चलते उल्टी दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन गर्मी के कारण फैली बीमारियों से पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। वहीं मौसम की मार से किसान भी बेजार है। हर दिन बदल रहे मौसम की चाल से सब्जी उत्पादक किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


