कब्जों की शिकायतों पर भेजी गई पुलिस व राजस्व की टीमें

Mar 01, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात में हर माह थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। शनिवार को एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कई शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि कुछ थानों में फरियादी नहीं पहुंचे। अकबरपुर में 5 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कुछ का मौके पर समाधान किया गया।

कब्जों की शिकायतों पर भेजी गई पुलिस व राजस्व की टीमें

कानपुर देहात, संवाददाता। शासन के निर्देश पर थाना स्तर पर ही शिकायतें के समाधान के लिए हर माह दो बार थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में नाली, चकरोड व जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर टीमें भेजकर औपचाकिता पूरी की गई, जबकि कुछ थानों में फरियादियों के नहीं पहुंचने से सन्नाटा रहा। अकबरपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की मौजूदगी में पांच लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस से संबंधित एक मामले का समझौता कराकर निस्तारण करा दिया गया, जबकि चार मामलों में पुलिस व राजस्व की टीमें को मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने का निर्देश दिया गया।

यहां अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह भी मौजूद रहे। वहीं भोगनीपुर में सिर्फ एक शिकायत ही दर्ज हुई, लेकिन उसका भी निस्तारण नहीं हो सका। रनियां में एएसपी राजेश पांडेय की मौजूदगी में 5 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। एसओ दिनेश गौतम ने इनमें दो का निस्तारण कराए जाने का दावा किया। गजनेर में एसडीएम सदर सुरभि शर्मा व सीओ सदर संजय सिंह की मौजूदगी में 8 शिकायतें दर्ज हुईं। एसओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। इंस्पेक्टर रसूलाबाद शिवनारायण सिंह की मौजूदगी में दर्ज 7 शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ, जबकि सिकंदरा में सीओ प्रिया सिंह की मौजूदगी मेंं दो लोगों ने शिकयतें दर्ज कराईं। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। डेरापुर में एक भी फरियादी शिकायत दर्ज कराने नहीं आया, जबकि रूरा में पहुंचे पांच फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। एसओ सुधीर भारद्वाज ने बताया कि इनमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।