पामा व औनाहा चौकी इंचार्जों से छिना प्रभार

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात में एसपी ने एक इंस्पेक्टर और सात उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। पामा और औनाहां चौकी इंचार्जों को चौकियों का प्रभार छिन गया है। नई तैनातियों में इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह को भोगनीपुर थाने में और शोभित कटियार को अकबरपुर कोतवाली में भेजा गया है।

पामा व औनाहा चौकी इंचार्जों से छिना प्रभार

कानपुर देहात। एसपी ने गुरुवार देर रात जिले में कार्यरत एक इंस्पेक्टर व सात उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया। फेरबदल में पामा व औनाहां चौकी इंचार्जों से चौकियों का प्रभार छिन गया है। उनके स्थान पर आईजीआरएस व शिवली थाने के दो उप निरीक्षकों को इन चौकियों का प्रभार सौंपा गया है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गुरुवार रात को किए फेरबदल में अकबरपुर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को अब भोगनीपुर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनाती दी है। वहीं पामा चौकी प्रभारी शोभित कटियार को अब बतौर आईओ अकबरपुर कोतवाली में भेजा गया है।

इनके स्थान पर आईजीआरएस के प्रभारी मोहनवीर को अब पामा चौकी की कमान सौंपी गई है, जबकि औनाहा चौकी प्रभारी नरसिंह को अब बतौर आईओ भोगनीपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है, उनके स्थान पर शिवली थाने में कार्यरत अजय कुमार को औनाहा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा अपराध शाखा से एसआई अमित शुक्ला को अब आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह भोगनीपुर थाने से एसआई अवनीश वर्मा को मूसानगर व मूसानगर से एसआई महेंद्र सिंह को बतौर आईओ रूरा थाने में तैनाती दी गई है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।