दहेज हत्या में फरार ससुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
Kanpur News - कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में विवाहिता ऊषा की संदिग्ध मौत के मामले में ससुर शिव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ऊषा की शादी 22 नवंबर 2022 को हुई थी और उसकी मौत 7 अगस्त 2025 को हुई थी। आरोपितों में से योगेश पहले ही जेल में है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के बहलवापुर गांव में एक विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में सात माह से फरार चल रहे आरोपित ससुर को पुलिस ने गहलों चाौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर के मजरा बहलवापुर के रहने वाले योगेश की शादी 22 नवंबर 2022 को घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पाल नगर की रहने वाली 22 वर्षीय ऊषा पुत्री लसवंत सिंह के साथ हुई थी। सात अगस्त 2025 को ऊषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
मामले में ऊषा के पिता जसवंत सिंह ने रूरा थाने में अपने दामाद योगेश, उसके पिता शिव सिंह, मां राजरानी, बहन मोनिका सोनी, चचिया ससुर धर्मेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 21 सितंबर को आरोपित पति योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपित फरार चल रहे थे। इस मामले में फरार चल रहे आरोपित शिव सिंह के गहलों चौराहे पर देखे जाने की सूचना पर एसआई रामवीर सिंह ने छापा मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया। एसओ रूरा ने बताया कि पूछताछ करने के बाद आरोपित का चालान कोर्ट भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


