Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Dehat Overloading Ban Ineffective Amid Rising Road Accidents
प्रतिबंध बेअसर,ट्रैक्टर ट्रालियों पर ढोई जा रही सवारियां

प्रतिबंध बेअसर,ट्रैक्टर ट्रालियों पर ढोई जा रही सवारियां

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात में सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग पर रोक लगाई गई है, लेकिन यह बेअसर साबित हो रही है। ट्रैक्टर ट्रालियों और ओवरलोड आटो में सवारियां भरकर चालक तेज गति से चलाते हैं, जिससे हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह का भी कोई असर नहीं दिख रहा।

Jan 15, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता।सड़कों पर हादसे रोकने के लिये सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग और ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवारियां ढोने पर लगी रोक जिले में बेअसर साबित हो रही है। सड़क सुरक्षा माह में भी ट्रैक्टर ट्रालियों व भाड़ा वाहनों में सवारियां भरकर चालक फर्राटा भरने के साथ हादसों को दावत दे रहे हैं। वहीं ओवरलोड आटो व टेंपो भी जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों की जान संकट में डाल रहे हैं । सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जिले में इस समय सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसमें हादसों पर नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही अनियंमिततापर वाहनों के चालान का अभियान भी चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद भी शासन से लगी रोक को दरकिनार कर बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण सड़कों पर ट्रैक्टर ट्रालियों पर सफर कर रहे हैं। वहीं अभियान चलाने वाले जिम्मेदार इन पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे है। हाई-वे से लेकर प्रमुख सड़कों पर सवारियां लेकर जाते ट्रैक्टर ट्रालियां नजर आती हैं। वहीं आटो में भी सवारियों की तादाद निश्चित की गई है इसके बावजूद चालक सीट के दोनों तरफ सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते हैं। इससे कई हादसे होने के बावजूद ऐसे वाहन फर्राटा भर रहे हैं। -जनपद में पंजीकृत हैं करीब 20 हजार ट्रैक्टर जनपद में करीब साढ़े 19 हजार ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए व करीब 60 ट्रैक्टर व्यवसायिक प्रयोग के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन अधिकांश ट्रैक्टर दिन भर सड़क पर सवारियों के अलावा भाड़ा ढोने का काम करते हैं। इसके बाद भी इनकी जिम्मेदार अनदेखी करते हैं। मूसानगर में तो थाने के ठीक सामने से ट्रालियों में सवारी लेकर ट्रक्टर चालक फर्राटा भरते हैं, लेकिन जिम्मेदार इनपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।