Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Dehat Fisheries Minister Sanjay Nishad Reviews Development Works Takes Action Against Officials
प्रभारी मंत्री की बैठक से गायब एक्सईएन नलकूप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

प्रभारी मंत्री की बैठक से गायब एक्सईएन नलकूप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने माती मुख्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की। नलकूपों के खराब संचालन पर एक्सईएन की अनुपस्थिति पर उन्होंने डीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। किसानों की सुरक्षा के लिए बिचौलियों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। बैठक में अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

Nov 28, 2025 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद के प्रभारी और प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को माती मुख्यालय पहुंच कर विकास कार्यों की समीक्षा की। खराब नलकूपों के संचालन के संबंध में जानकारी मांगने पर बैठक से एक्सईएन नलकूप गायब मिले। इस पर उन्होंने डीएम को एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री शुक्रवार को माती आए। सबसे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं व निषाद पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पहुंचे। उन्होंने धान खरीद केन्द्रों पर बिचौलियों की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता किसान है उसे छला गया तो कार्रवाई तय है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं पिछली बार की बैठक में नलकूप ठीक कराने के निर्देश की अनुपालन आख्या मांगने पर एक्सईएन नलकूप के बैठक में न आने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने डीएम को एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहकर काम करने का निर्देश दिया। विकास कार्यों में सी और डी श्रेणी के विभागाध्यक्षों से नाराजगी जताकर इसे ए श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। बैठक में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, डीएम कपिल सिंह, एसपी श्रृद्धा पाण्डेय, सीडीओ लक्ष्मी नागप्पन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।