केजीबीवी छात्राओं के शैक्षणिक टूर सुरक्षित तरीके से करायें

Feb 28, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात में डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के शैक्षणिक टूर और परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केजीबीवी छात्राओं के शैक्षणिक टूर सुरक्षित तरीके से करायें

कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर भेजे जाने तथा परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों को विभिन्न विद्यालयों तक समय से पहुंचाने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के प्रस्तावित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो उनके साथ महिला स्टाफ एवं जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। वही डीएम ने नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों तक पुस्तकों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए, इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को वितरण प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग करने एवं विद्यालयवार प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ विधान जायसवाल,बीएसए अजय कुमार मिश्र, सभी बीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।