छह केन्द्रों पर 14 जून को होगी पीजीटी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात में 14 जून 2026 को प्रवक्ता परीक्षा का आयोजन होगा। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक में परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, और बायोमीट्रिक सत्यापन पर चर्चा की गई। परीक्षार्थियों को अनुमति नहीं होगी कि वे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर आएं। सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

छह केन्द्रों पर 14 जून को होगी पीजीटी

कानपुर देहात,संवाददाता। प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार कक्ष समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कानपुर देहात में उक्त परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रात: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में सम्पन्न होगी। परीक्षा के लिये जनपद में कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल 2,494 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जनपद के परीक्षा केन्द्रों में अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर; अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर; श्री कृष्ण औद्योगिक (एस.के.ए.) इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर; श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां; विवेकानन्द राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां तथा आर.पी.एस. इंटर कॉलेज, रूरा शामिल हैं।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से डेढ़ घंटे पूर्व केन्द्र पर प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक एवं आइरिस सत्यापन के उपरान्त ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा केन्द्रों पर दो स्तरीय फ्रिस्किंग (तलाशी) की व्यवस्था रहेगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अथवा अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीसीटीवी निगरानी में सम्पन्न कराई जाएगी तथा प्रश्नपत्रों के पैकेट निर्धारित समय पर ही खोले जाएंगे। डीएम ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।