Kanpur News: मतदाता को सहज और सुगम मतदान के लिए बूथों का संभाजन: डीएम

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: जनपद में मतदाताओं को सुगम एवं सुचारु मतदान सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं

Kanpur News: मतदाता को सहज और सुगम मतदान के लिए बूथों का संभाजन: डीएम

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मतदाताओं को सुगम एवं सुचारू मतदान सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार के साथ ही अन्य दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों के साथ बैठक

बैठक में डीएम कपिल सिंह ने कहा कि मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को सहज एवं सुगम मतदान की सुविधा उपलब्ध हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए मतदेय स्थलों का युक्तिसंगत सम्भाजन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुझावों का परीक्षण

डीएम ने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियम सम्मत ढंग से संपादित की जाएगी, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में जनसामान्य का विश्वास और अधिक सुदृढ हो सके। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सपा से डा. नरेन्द्र सिंह, शेखू खान, बृजमोहन सिंह, भाजपा से श्याम बिहारी शुक्ला, श्यामू शुक्ला, आप पार्टी से भगवान सिंह यादव, बीएसपी से आशुतोष गौतम, सीपीआई से रामऔतार भारती आदि के अलावा सभी एसडीएम रहे।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?−
बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुगम एवं सुचारू मतदान सुविधा उपलब्ध कराना और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur News: मतदाता को सहज और सुगम मतदान के लिए बूथों का संभाजन: डीएम