Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Dehat DM Launches Tea Discussion Program for Special Revision Campaign
‘चाय पर चर्चा’ देगी एसआईआर अभियान को गति

‘चाय पर चर्चा’ देगी एसआईआर अभियान को गति

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह ने जनसहभागिता के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के लिए चाय पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी बीएलओ को प्रतिदिन अपने बूथ पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Nov 28, 2025 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम कपिल सिंह ने जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को और गतिशील व जनसहभागिता आधारित बनाने को लेकर चाय पर चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत की। डीएम ने सभी ईआरओ को निर्देशित करते हुये कहाकि उनके नियंत्रण क्षेत्र के समस्त बीएलओ प्रतिदिन प्रात: 10 बजे अपने बूथ पर चाय पर चर्चा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इन चर्चाओं में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे। कहाकि राजनीतिक दल भी अपने बीएलए को इन बैठकों में आवश्यक रूप से भेजें, जिससे पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, सहजता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। इस तरह खास होगी चाय पर चर्चा प्रत्येक बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा अब तक की कार्यवाही, प्रपत्रों की उपलब्धता, घर-घर संपर्क एवं प्राप्त गणना प्रपत्रों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गणना प्रपत्र भरवाने के लिए जनजागरूकता बीएलओ, संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गांवों में जाकर नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करेंगे। जिन व्यक्तियों के गणना प्रपत्र अभी लंबित हैं, उन्हें मौके पर ही भरवाकर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार-ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को यह अवगत कराया जाएगा कि गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर, 2025 है। समाधान हेल्पलाइन- एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या शिकायत के लिए जनसामान्य जिला संपर्क केंद्र नंबर-05111-297056 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।