जीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से हराया

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

जीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से हराया जीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से हरायाजीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से हराया

जीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से हराया

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही संडे क्रिकेट लीग (सीसीएल टी-20) प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से और दूसरे मैच में कानपुर वॉरियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को चार विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए पहले मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 240 रन बनाए। टीम के लिए चेतन सिंह ने 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, मोहम्मद रहमान ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में प्रेम, अंकित मेहरोत्रा और प्रमोद पाटिल ने दो-दो विकेट लिया।

जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रजा खान ने 63 रन और अभिलाष चतुर्वेदी ने नाबाद 62 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक चतुर्वेदी, चेतन सिंह और शेख मुश्ताक को एक-एक सफलता मिली। मोहम्मद रहमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 144 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष शुक्ला ने 42 रन और सर्वेश ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव प्रताप ने तीन विकेट लिया। जवाब में कानपुर वॉरियर्स ने 19 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से धर्मेंद्र ने 26 रन, उज्ज्वल गुप्ता ने 25 रन, गुरुविंदर ने नाबाद 48 रन बनाए। गुरुविंदर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।