Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Cricket Association Sunday League Nail-Biting Matches and Thrilling Wins
मेटाडोर फोम ने डैम चार्जर्स को नौ विकेट से हराया

मेटाडोर फोम ने डैम चार्जर्स को नौ विकेट से हराया

संक्षेप:

Kanpur News - मेटाडोर फोम ने डैम चार्जर्स को नौ विकेट से हराया मेटाडोर फोम ने डैम चार्जर्स को नौ विकेट से हराया

Jan 25, 2026 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही संडे क्रिकेट लीग में तीन मुकाबले खेले गए। पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में डैम चार्जर्स ने 23.3 ओवर में 108 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. शुभम ने 35 रन व विशाल ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल सेठ व मुदित ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में मेटाडोर फोम ने 8.4 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीता। टीम की ओर से रोहित गुप्ता ने 60 रन व सौरभ सिंह ने 49 रन बनाए। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में राइजिंग कानपुर वॉरियर्स ने 27.1 ओवर में 133 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम की ओर से हरजीत सिंह ने 33 रन व कामरेंद्र ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष गौड़ ने पांच और शैलेंद्र शुक्ला ने तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी पटेल प्रापर्टीज ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 134 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीता। टीम की ओर से गोपाल सिंह ने 38 रन, मनीष गौड़ ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में रिम्मी ने तीन, रोहित कटियार ने दो विकेट लिया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में नाइट स्क्रॉचर्स ने 30 ओवर में सात विकेट पर 214 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित तिवारी ने 65 रन, अभय सिंह ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह ने चार विकेट लिया। जवाब में क्रेजी रेंजर्स ने 28.4 ओवर में 197 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हिमांशु ने 44 रन व नसरुद्दीन ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में अविनाश व राहुल ने तीन-तीन, अनुराग ने दो विकेट लिया। नाइट स्क्रॉचर्स 17 रन से जीता।