दिनेश की शतकीय पारी से कलावती सुपरकिंग्स पांच विकेट से जीता

Jan 18, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही

दिनेश की शतकीय पारी से कलावती सुपरकिंग्स पांच विकेट से जीता

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही संडे लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दिनेश चौरसिया की शतकीय पारी की बदौलत कलावती सुपर किंग्स ने पटेल प्रॉपर्टीज को 5 विकेट से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने मेटाडोर फोम एकादश को 4 विकेट से हराया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष गौड़ और ओम मिश्रा ने 39-39 रन, ध्रुव शुक्ला ने 31 रन, मोहम्मद जावेद ने 29 रन बनाए।

गेंदबाजी में गुरुगीत सिंह ने 49 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कलावती सुपर किंग्स ने 28 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से दिनेश चौरसिया ने शानदार 110 रन की शतकीय पारी खेली। साथ ही, अंकुल चौधरी ने 45 रन और सौरव पाठक ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद सैफ ने 45 रन देकर 2 विकेट लिया। दिनेश चौरसिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 1 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से शांतनु ने 57 रन और संतोष ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में रवि सोनकर ने 37 रन देकर 4 विकेट, मोहिब ने 2 और भरत पांडे ने 2 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी क्रेजी रेंजर्स ने 28.1 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता। टीम की ओर से मोहिब ने 59 रन, आयुष पाठक ने 50 रन, रवि सोनकर ने 38 रन और आयुष शुक्ला ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में रितेश गुप्ता ने 38 रन देकर 3 विकेट लिया। रवि सोनकर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।