गैर इरादतन हत्या में युवक को पांच साल कैद, 20 हजार जुर्माना

May 06, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - गैर इरादतन हत्या में युवक को पांच साल कैद, 20 हजार जुर्माना गैर इरादतन हत्या में युवक को पांच साल कैद, 20 हजार जुर्माना गैर इरादतन हत्या में युवक को प

गैर इरादतन हत्या में युवक को पांच साल कैद, 20 हजार जुर्माना

कानपुर। गैर इरादतन हत्या के एक मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। विवेचना में लापरवाही पर कोर्ट ने विवेचक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र भेजा। तात्याटोपे नगर निवासी पवन कुमार सोनी ने बर्रा थाने में 4 अक्तूबर 2006 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बतौर आरोप तीन अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे बिठूर दयालपुर निवासी दद्दू दूध वाला और अमर सिंह यादव घर आए और पिता सीताराम सोनी से 180 रुपए मांगने लगे। पिता ने एक–दो दिन बाद पैसे देने की बात कही।

इस पर वह आपा खो दिए और झगड़ा करने लगे। इस दौरान अमर सिंह यादव व दद्दू ने डंडे से पिता के सिर और पीठ पर वार कर दिया। इससे पिता बेसुध होकर गिर पड़े। इलाकाई लोगों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 4 अक्तूबर को ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एडीजीसी शिव भगवान गोस्वामी ने बताया कि मामले में सुनवाई के दौरान अमर सिंह यादव को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई। विवेचक ने आरोपी दद्दू दूध वाले का नाम मुकदमे से निकाल दिया था। जिसके चलते विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अभियोजन की ओर से 11 गवाह कोर्ट में पेश किए गए थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।