Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur College Students Face Disciplinary Action for Protest Over Fees
हंगामा करने वाली छात्राओं को नोटिस

हंगामा करने वाली छात्राओं को नोटिस

संक्षेप: Kanpur News - कानपुर के एक निजी कॉलेज में दो छात्राओं ने एडमिट कार्ड न मिलने पर हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें तीन दिन में लिखित माफी देने का निर्देश दिया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एक छात्र ने दो कर्मचारियों पर धन उगाही का आरोप लगाया है।

Tue, 4 Nov 2025 09:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर के एक निजी कॉलेज में दो छात्राओं को हंगामा करना भारी पड़ गया है। कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्राओं को तीन दिन में अपनी गलती मानते हुए लिखित या वीडियो प्रारूप में क्षमा याचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अन्यथा संस्थान प्रशासन दोनों छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक, विधिक एवं निष्कासन की कार्रवाई करने पर मजबूर होगा। वहीं, एक छात्र ने संस्थान के दो कर्मचारियों पर फीस के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत की है। कल्याणपुर स्थित अभिनव सेवा संस्थान में दो दिन पहले दो छात्राओं ने जमकर हंगामा किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छात्राओं का आरोप था कि संस्थान उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दे रहा है। छात्राओं के साथ आए कई छात्र नेताओं ने भी हंगामा किया था। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि दोनों छात्राओं की फीस जमा नहीं है। उन्हें फीस का कुछ पार्ट जमा करने के बाद पहले व दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। लेकिन, अब वे फीस देना नहीं चाहती हैं। मांगने पर छात्राएं फीस रसीद भी नहीं दिखा सकी। वहीं, संस्थान के बीटीसी छात्र गोपी ने तहसील दिवस में दो कर्मचारियों पर फीस के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाया है। कार्यवाहक प्राचार्य का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।