नवागत अपर नगर आयुक्त का किया स्वागत
कानपुर में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नवागत अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार और वित्त लेखाधिकारी रीता सचान का स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के अधिकारियों ने अनूप कुमार को संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि फंड व सामूहिक बीमा के संबंध में ज्ञापन दिया।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवागत अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार और मुख्य वित्त व लेखाधिकारी रीता सचान का स्वागत किया। संघ के नगर अध्यक्ष राकेश परिहार, जिलाध्यक्ष किशोर सागर, महामंत्री मुकेश वाल्मीकि और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मंडल समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को इस मौके पर संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि फंड व सामूहिक बीमा कराए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, प्रातीय महामंत्री अश्विनी कुमार, बृजलाल भारती, मुकेश परिहार, राज खन्ना, ज्ञान भारतीय, प्रमोद कुमार व अन्य लोग रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


