निदेशक मंडल की बैठक में यात्री सुविधाओं पर जोर
Kanpur News - कानपुर, प्रमुख संवाददाता मंडलायुक्त एवं केसीटीएसएल. के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में कानपुर सिटी

कानपुर, प्रमुख संवाददाता मंडलायुक्त एवं केसीटीएसएल. के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 22वीं बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार, डीसीपी. (यातायात) रविन्द्र कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी राकेन्द्र कुमार अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्री शेल्टरों पर अतिक्रमण हटाने व नए बस स्टॉपेज चिन्हित कर विकसित करने हेतु संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, केसीटीएसएल. की इलेक्ट्रिक बसों के लोड फैक्टर में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए।सेवाप्रदाता
फर्म को यह भी निर्देशित किया गया कि चालक एवं परिचालक केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही बसों का संचालन सुनिश्चित करें तथा यात्रियों को वहीं चढ़ाने-उतारने की व्यवस्था करें। निर्देशों का पालन न होने की स्थिति में संबंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


