Kanpur News: एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने बनाई मानव शृंखला
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट ने सोमवार को यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मानव शृंखला बनाकर और काली पट्टियाँ बाँधकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि ये शुल्क छोटे व्यापारियों पर बोझ डालेगा और डिजिटल भुगतान को नुकसान पहुंचाएगा, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाए।

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता यूपीआई पर एमडीआर लगाने के विरोध में सोमवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट ने विरोध जताया। घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मानव शृंखला बनाकर शुल्क का फैसला वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध भी दर्ज कराया।व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाली मुहिम को भी झटका लगेगा। सरकार व्यापारियों और आम जनता के हित में एमडीआर शुल्क को तत्काल वापस ले। यहां आयुष द्विवेदी, मोहम्मद कलीम, सुबोध चोपड़ा, अनूप तिवारी, आशीष सचान, अमर शंकर गुप्ता, मोहम्मद अजीम, यशपाल सिंह, मनोज कपूर, मेघराज अरोड़ा, राम प्रताप यादव, दिनेश त्रिपाठी आदि रहे।


