Kanpur News: ओटीपी न लिंक बिल्डर के खाते से दो लाख उड़े

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: कानपुर के कर्रही निवासी बिल्डर आशीष कुमार द्विवेदी के खाते से बिना ओटीपी साझा किए या किसी लिंक पर क्लिक किए दो लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने पहले ही बैंक को खाते से छेड़छाड़ की आशंका बताई थी, लेकिन कर्मचारी ने तकनीकी गड़बड़ी कहकर चिंता न करने को कहा। शिकायत के करीब छह महीने बाद डीसीपी दक्षिण के हस्तक्षेप पर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur News: ओटीपी न लिंक बिल्डर के खाते से दो लाख उड़े

Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। साइबर ठगों ने बिना ओटीपी व लिंक के बिल्डर के खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिए। रुपये निकासी के मैसेज देख खाताधारक के होश उड़ गए। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी से गुहार लगाई, तब करीब छह माह बाद बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। कर्रही गुंजन विहार निवासी आशीष कुमार द्विवेदी के मुताबिक, उनका ओम बिल्डर्स के नाम से इंडसइंड बैंक जाजमऊ शाखा में खाता है। बीती 17 अप्रैल मोबाइल पर कई बार ओटीपी आया। इस पर खाते से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए बैंककर्मी सौरभ को फोन कर जानकारी दी।

यह सुन बैंककर्मी ने तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए चिंता न करने की बात कही। फिर छह दिन बाद 24 अप्रैल की रात आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) के जरिए खाते से लाख रुपये निकाले गए। वहीं बैंक जांच में इसमें इस्लामुद्दीन का नाम सामने आया है। आशीष के अनुसार, ठगी के दौरान उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: ओटीपी न लिंक बिल्डर के खाते से दो लाख उड़े