कानपुर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने सगे भाइयो ने किया आत्मदाह का प्रयास
Kanpur News - कानपुर, प्रमुख संवाददाता कलेक्ट्रेट में सुबह 10:00 बजे सगे भाइयो ने अपने ऊपर डीजल

कानपुर, प्रमुख संवाददाता कलेक्ट्रेट में सुबह 10:00 बजे सगे भाइयो ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद गार्ड ने किसी प्रकार से उसको रोकने की कोशिश की और पिपिया को छीना। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर उससे पूछताछ की जा रही है। एडीएम के मुताबिक पीड़ित पदम सिंह और मोती सिंह कानपुर देहात मैथा के रहने वाले हैं। नौबस्ता के आवास विकास में उनकी 7 बीघा पुस्तैनी ज़मीन हैं, जिसे आवास विकास और दबंग कब्ज़ा किए हैं, जिसको लेकर उन्होंने कई दफा आलाधिकारियों और यहां तक सीएम पोर्टल में भी शिकायत की। लेकिन कोई भी समाधान न होने पर उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया।
अभी दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएम ने दोनों से पूछताछ की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




