सिर मुंडवाने पहुंचे पार्षद, जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर टाला

Jan 11, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - - महापौर ने अनुशासनहीनता के आरोप में पवन गुप्त को सदन से किया है निष्कासित

सिर मुंडवाने पहुंचे पार्षद, जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर टाला

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुशासनहीनता के आरोप में नगर निगम सदन से निष्कासित किए गए भाजपा पार्षद पवन गुप्त पूर्व फैसले के तहत रविवार को नगर निगम परिसर में सिर मुंडवाने पहुंचे। इसकी खबर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को लगी तो उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र को मौके पर भेजा। इस बीच बागी पांच पार्षद भी पहुंच चुके थे। शिवांग ने पार्षद पवन गुप्त, विकास जायसवाल की जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से फोन पर बात कराई। अनिल दीक्षित ने कहा महापौर सोमवार तक शहर आ जाएंगी। इसके बाद दोनों पार्षदों पवन गुप्त और अंकित मौर्य का निष्कासन बहाल कराया जाएगा। साथ ही बागी पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य कराए जाने पर भी सहमति बनेगी।

मान, सम्मान की निकली अर्थी तो सिर मुंडवाना मजबूरी बागी पार्षद पवन गुप्त ने सिर मुंडवाने का फैसला स्थगित करने के बाद कहा कि नगर निगम परिसर के सदन में 26 दिसंबर को महापौर प्रमिला पांडेय ने बेइज्जत करते हुए निष्कासन कर दिया था। इससे मान, सम्मान की एक तरह से अर्थी निकल गई। सनातन संस्कृति की परंपरा के तहत जब किसी परिवार में किसी की अर्थी निकलती है, तो उसके घरवाले सिर मुंडवाते हैं। इसलिए वह सिर मुंडवाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रग-रग में भाजपा का खून रचा, बसा है। इस कारण संगठन का फैसला सर्वोपरि मानते फैसला स्थगित किया है। हालांकि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दो दिन बाद सिर मुंडवाने पहुंचेंगे। साथी पार्षद विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडेय, हरिस्वरूप त्रिपाठी निक्कू और अंकित मौर्य ने भी नगर निगम परिसर आकर संगठन और जिलाध्यक्ष की बात मानने को कहा था। पवन, अंकित के साथ सभी एकजुट खड़े हैं महापौर और उनके बेटे अमित पांडेय बंटी के खिलाफ जो मोर्चा बनाया है, वह सभी छह पार्षद एकजुट होकर खड़े हैं। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से बात हुई तो आरोप लगाया कि अभी भी बंटी पांडेय बागी पार्षद पवन को धमकी दे रहे हैं। महापौर ने जब निष्कासन किया था तब तो संगठन से मशविरा नहीं किया था। अब संगठन को आगे करके अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। कोट महापौर शहर से बाहर हैं। महापौर से जो घर पर वार्ता हुई थी। उसमें मंगलवार तक निष्कासन और 15वें वित्त आयोग से बागी पार्षदों के वार्डों में समान काम कराने पर अमल कराना तय हुआ था। इस वजह से पार्षद पवन गुप्त को इस तरह के काम न करने का अल्टीमेटम दिया है। - अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।